बेला पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने भरे पर्चे

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 04 Apr 2025 8:32 PM

विज्ञापन

प्रखंड के बेला पैक्स के लिए शुक्रवार को अध्यक्ष पद तीन लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया.

विज्ञापन

शेरघाटी. प्रखंड के बेला पैक्स के लिए शुक्रवार को अध्यक्ष पद तीन लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. निर्वाचन पदाधिकारी स्नेहिल आनंद ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों में मिथिलेश कुमार यादव, दशरथ यादव, पातो देवी शामिल हैं. इससे पूर्व इस पद के लिए दो नामांकन सत्येंद्र यादव एवं एक अन्य के द्वारा किया गया था. इसी प्रकार सदस्य पद के लिए छह नाम निर्देशन पत्र भरा गया. सभी पदों पर सम्मिलित रूप से पूर्व में की गयी कुल नामांकन की संख्या 13 हो गयी है. बता दें कि बेला पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर नवंबर महीने में ही की प्रक्रिया पूरी हुई थी. पंचायत में पैक्स चुनाव अचानक स्थगित होने के कारण टल गया था. इसकी चुनावी प्रक्रिया अब पूरी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन