प्रेम-प्रसंग में हुई हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार

Updated at : 16 Mar 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेम-प्रसंग में हुई हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के पट्टी गांव के रणजीत चौहान हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये लोगों में पति-पत्नी एवं एक उनका भाई शामिल हैं.

विज्ञापन

बाराचट्टी. थाना क्षेत्र के पट्टी गांव के रणजीत चौहान हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये लोगों में पति-पत्नी एवं एक उनका भाई शामिल हैं. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पट्टी गांव के रणजीत चौहान की हत्या प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर कर दिये जाने का मामला सामने आया है. संबंधित मामले में पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के जरिये शिव चौहान उसकी पत्नी सोनी देवी, सगे भाई मिथिलेश चौहान को गिरफ्तार किया गया. वहीं एक बालक को भी विधि विरुद्ध निरुद्ध किया गया है. जानकारी के अनुसार रंजीत का प्रेम प्रसंग शिव चौहान की पत्नी सोनी देवी से चल रहा था. इस बात की जानकारी शिव को हो गयी थी. सोमवार की रात सोनी ने उसे फोन करके खेत में बुलाया था. इस दौरान शिव, मिथिलेश और सोनी ने मिलकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी. हत्या के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया था. इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद ने बताया कि घटना के 48 घंटे के अंदर मामले का उद्भेदन कर लिया गया. पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन