बेलागंज में ट्रक से टकराया पिकअप, छपरा के चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
बेलागंज में ट्रक से टकराया पिकअप, छपरा के चालक की मौत

बेलागंज में ट्रक से टकराया पिकअप, छपरा के चालक की मौत

विज्ञापन

बेलागंज में ट्रक से टकराया पिकअप, छपरा के चालक की मौत पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ा था हाइवा हादसे में पिकअप वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त प्रतिनिधि, बेलागंज. पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलागंज थाना क्षेत्र के पाली गांव के समीप सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े एक हाइवा में जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये और चालक की मौत हो गयी. मृत चालक की पहचान छपरा जिले के रहने वाले रोहित कुमार राय के रूप में हुई है. इस घटना के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गयी और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुई. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तथा बेलागंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है. अपर थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. पिकअप चालक की पहचान छपरा जिले के रहने वाले रोहित कुमार राय के रूप में हुई है. बताया गया कि रोहित कुमार राय पटना से मछली बेचकर बंगाल जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया. पुलिस ने रोहित के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन