बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, भाई ने कहा- हुई हत्या

Published by : GAURI SHANKAR RAY Updated At : 30 Apr 2025 11:01 PM

विज्ञापन

गया न्यूज : पुलिस कर रही जांच

विज्ञापन

गया न्यूज : पुलिस कर रही जांच

मानपुर.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र की भोरे पंचायत के बदहपुर महादलित टोला निवासी 70 वर्षीय खूबलाल मांझी उर्फ सुखलाल मांझी की संदिग्ध मौत हो गयी. हालांकि, उसका शव दरवाजे पर एक एंबुलेंस से मंगलवार की शाम पहुंचा था. लेकिन, एंबुलेंस में शव के अलावा कोई परिचित व्यक्ति सवार नहीं था. मृतक के छोटा भाई जागरूप मांझी ने पुलिस को बताया कि मेरे भाई की साजिश के तहत हत्या कर दी गयी. इस मामले को गंभीरता से लेकर स्थानीय पुलिस ने बुधवार की सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया. इधर, थाना अध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि मृतक के भाई को शव पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया गया है. मृतक के भाई जागरूप मांझी के लिखित तहरीर पर गांव के रहने वाले सुबोध सिंह नामक व्यक्ति को आरोपित बनाया है. फिलहाल, पुलिस मामले दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAURI SHANKAR RAY

लेखक के बारे में

By GAURI SHANKAR RAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन