शेरघाटी हत्याकांड: 6 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़े 3 हत्यारे, खेत पर पीट-पीटकर ली थी युवक की जान

Published by :PRANJAL PANDEY
Published at :08 May 2026 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
शेरघाटी हत्याकांड: 6 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़े 3 हत्यारे, खेत पर पीट-पीटकर ली थी युवक की जान

गया पुलिस ने शेरघाटी थाना क्षेत्र के छातोबांध में हुए चर्चित हत्याकांड में 6 महीने बाद बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर इस मर्डर केस में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

शेरघाटी (नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट). गया पुलिस ने शेरघाटी थाना क्षेत्र के छातोबांध में हुए चर्चित हत्याकांड में 6 महीने बाद बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर इस मर्डर केस में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में एक महिला भी शामिल है. पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की आगे की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.

नवंबर 2025 में खेत पर पीट-पीटकर हुई थी हत्या

यह घटना पिछले साल नवंबर 2025 की है. मृतक के परिजनों ने शेरघाटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा छातोबांध स्थित खेत की ओर गया था, लेकिन घर नहीं लौटा. जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, तो पता चला कि कुछ लोगों ने आपसी विवाद में उसे घेरकर बुरी तरह पीटा और उसकी हत्या कर दी. इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी.

महिला समेत 3 अरेस्ट, एक पहले जा चुका है जेल

लगातार चल रही छापेमारी के बाद पुलिस ने आखिरकार मुख्य आरोपियों को धर दबोचा. गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों की पहचान शेरघाटी थाना क्षेत्र के बनिया बरौन गांव निवासी टिरू मांझी और छोटू मांझी के रूप में हुई है. इनके साथ एक महिला आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस हत्याकांड में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है. इससे पहले भी एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. फिलहाल पुलिस बाकी बचे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन