बोधगया से शेरघाटी तक रेलवे की छापेमारी: अवैध टिकट सिंडिकेट में हड़कंप, कई दलालों के नाम आए सामने

Published by :PRANJAL PANDEY
Published at :08 May 2026 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
बोधगया से शेरघाटी तक रेलवे की छापेमारी: अवैध टिकट सिंडिकेट में हड़कंप, कई दलालों के नाम आए सामने

रेलवे टिकटों की अवैध खरीद-बिक्री और दलाली के सिंडिकेट को तोड़ने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गया जी और इसके आसपास के क्षेत्रों में बड़ा अभियान शुरू किया है.

विज्ञापन

गया जी (रोहित कुमार की रिपोर्ट). रेलवे टिकटों की अवैध खरीद-बिक्री और दलाली के सिंडिकेट को तोड़ने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गया जी और इसके आसपास के क्षेत्रों में बड़ा अभियान शुरू किया है. डीडीयू मंडल के सीनियर कमांडेंट निर्देश पर आरपीएफ की टीम ने गया रिजर्वेशन काउंटर, विष्णुपद, शेरघाटी, बोधगया और टिकारी सहित कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की. इस दौरान शेरघाटी रिजर्वेशन काउंटर के पास टिकटों की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. हालांकि, जांच का हवाला देकर आरपीएफ ने फिलहाल आरोपित के नाम का खुलासा नहीं किया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान पूछताछ और जांच में टिकट दलाली के नेटवर्क से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आये हैं, जिन पर जल्द ही शिकंजा कसा जायेगा. लगातार हो रही इस कार्रवाई से टिकट दलालों के नेटवर्क में भारी बेचैनी है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इन इलाकों के रिजर्वेशन काउंटरों पर आरपीएफ ने दबिश दी थी, जिसमें कई संदिग्ध गतिविधियां पकड़ी गयी थीं. लगातार छापेमारी से स्पष्ट है कि रेलवे प्रशासन इस अवैध नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए गंभीर है.

क्या कहते हैं अधिकारी

डीडीयू मंडल के सीनियर कमांडेंट दिनेश सिंह तोमर ने स्पष्ट किया है कि रेलवे टिकटों की कालाबाजारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी और दलालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि रेलवे की टिकट व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए आरपीएफ पूरी तरह मुस्तैद है. सीनियर कमांडेंट ने आम लोगों से अपील की है कि वे टिकट बुकिंग के लिए किसी दलाल के झांसे में न आएं और केवल अधिकृत माध्यमों का ही उपयोग करें. यदि किसी को टिकट दलाली से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलती है, तो वह तुरंत आरपीएफ या रेलवे प्रशासन को सूचित करे. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जायेगी.

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन