ePaper

रुके निर्माण को लेकर अधिकारियों ने अंडरपास का लिया जायजा

Updated at : 13 Jun 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
रुके निर्माण को लेकर अधिकारियों ने अंडरपास का लिया जायजा

नयी बाजार स्थित निर्माणाधीन एनएचआई पर अंडरपास निर्माण के गतिरोध मामले को लेकर शुक्रवार की संध्या एनएचआइ अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, एएसपी शैलेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से स्थल अवलोकन किया.

विज्ञापन

शेरघाटी. नयी बाजार स्थित निर्माणाधीन एनएचआई पर अंडरपास निर्माण के गतिरोध मामले को लेकर शुक्रवार की संध्या एनएचआइ अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, एएसपी शैलेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से स्थल अवलोकन किया. अधिकारियों ने बताया गतिरोध समाप्त करने के लिए विमर्श के साथ एनएचआइ निर्माण के नियमों का अवलोकन कर निर्माण कार्य को पूर्ण कराया जायेगा. निर्माण कार्य रुके रहने से हल्की बारिश के बाद ही चौराहा की स्थिति खराब हो जाती है. जाम की समस्या बन जाती है. इसलिए इस समस्या समाधान पर गंभीरता से निर्णय लिया जायेगा. उल्लेखनीय हो कि अंडरपास को लेकर शहर के नागरिक दो समूह में बंटे हैं. पूर्व में इस संशय को दूर करने के लिए बैठक भी हो चुकी है. अंडरपास को लेकर एक पक्ष का तर्क रहा है कि बंद होने से दूरी बढ़ने के साथ छीन झपट बढ़ जायेगी. वहीं दूसरे पक्ष का तर्क है कि अंडरपास रहने से मोड़ पर जाम की समस्या बनी रहेगी. एनएचआइ अपने नियमानुसार काम करे. चाहे जो भी हो बरसात पूर्व अंडरपास का निर्माण नहीं हुआ तो नयी बाजार चौराहा पर आवागमन में कठिनाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन