शमशेरखाप गांव में महिला की मौत के बाद मातम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jun 2024 9:44 PM
थाना क्षेत्र के साव कलां पंचायत अंतर्गत शमशेरखाप(जयरामखाप )गांव में रविवार को एक महिला की मौत के बाद शोक की लहर दौड़ गयी है.
आमस़ थाना क्षेत्र के साव कलां पंचायत अंतर्गत शमशेरखाप(जयरामखाप )गांव में रविवार को एक महिला की मौत के बाद शोक की लहर दौड़ गयी है.महिला के परिजन ब्रजेश यादव ने बताया कि मारपीट में गंभीर रूप से घायल विक्रम उर्फ गोलू रांची रिम्स में आइसीयू में है. इसी बीच चचेरी दादी करीब 60 वर्षीय देवंती देवी की अचानक मौत से घर में कोहराम मच गया है.उन्होंने बताया कि घायल गोलू के बड़े भाई संजीव कुमार का आगामी 10 जुलाई को विवाह होना है. दादी की मौत से खुशी का माहौल गम में बदल गया है. बताया जाता है कि महिला की मौत की सूचना पाकर आमस प्रमुख लड्डन खान और मुखिया प्रतिनिधि रॉबिन सिंह रविवार को शमशेरखाप पहुंचे और लोगों को समझा कर शव का दाह संस्कार करवाया. मालूम हो कि शमशेरखाप गांव में तीन दिन पूर्व भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष में हुई जमकर मारपीट में करीब एक दर्जन लोग घायल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










