दो दिनों में एक्सीडेंट व मारपीट में घायल होकर 140 से अधिक पहुंचे अस्पताल

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 16 Mar 2025 5:19 PM

विज्ञापन

होली पर्व में दो दिनों की छुट्टी शुक्रवार व शनिवार को एएनएमएमसीएच में एक्सीडेंट व मारपीट में घायल होकर 140 से अधिक महिला व पुरुषों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

गया. होली पर्व में दो दिनों की छुट्टी शुक्रवार व शनिवार को एएनएमएमसीएच में एक्सीडेंट व मारपीट में घायल होकर 140 से अधिक महिला व पुरुषों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया. इसमें कई की हालात गंभीर बतायी जाती है. अस्पताल अधीक्षक डॉ केके सिन्हा ने बताया कि इलाज को लेकर अस्पताल में व्यवस्था बेहतर की गयी थी. डॉक्टर व कर्मचारियों के साथ दवा की कोई कमी नहीं होने दी गयी है. पर्व के दौरान यहां पहुंचे मरीजों को तत्काल इलाज की सुविधा दी गयी. पर्व के दोनों दिन वे स्वयं अस्पताल में मौजूद रहकर सभी तरह की व्यवस्था पर नजर बनाये रखे. उन्होंने बताया कि विषम परिस्थितियों में भी अस्पताल में लोगों को इलाज की सुविधा सहजता से मिलती रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन