गया में गायब युवती सकुशल घर लौटी, कई दिनों से थी लापता, जानिए पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Gaya News: थाना क्षेत्र से गायब युवती सोमवार की देर शाम सकुशल अपने घर लौट आयी. युवती के घर लौटने की खबर मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली.

विज्ञापन

Gaya News: वजीरगंज थाना क्षेत्र से गायब युवती सोमवार की देर शाम सकुशल अपने घर लौट आयी. युवती के घर लौटने की खबर मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली. मंगलवार को युवती अपने परिजनों के साथ वजीरगंज थाना पहुंची, जहां मामले के अनुसंधानकर्ता ने उसका बयान दर्ज किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पारसनाथ स्टेशन से बहन को किया फोन

परिजनों के अनुसार युवती पारसनाथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बैठी थी. इसी दौरान उसने संदेह के आधार पर दिल्ली जा रही एक महिला से मोबाइल लेकर रायबरेली में रहने वाली अपनी बहन और बहनोई को फोन कर पूरी जानकारी दी.

सूचना मिलते ही सक्रिय हुए परिजन

रायबरेली से घर पर सूचना मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली. इसके बाद परिजनों ने दिल्ली जाने वाली महिला से संपर्क कर युवती को पहाड़पुर स्टेशन पर उतारने का अनुरोध किया.बाद में परिजन पहाड़पुर स्टेशन पहुंचकर युवती को अपने साथ घर ले आये.

कोर्ट में दर्ज होगा युवती का बयान

पुलिस ने बताया कि बुधवार को युवती का न्यायालय में बयान दर्ज कराया जायेगा. पुलिस के अनुसार न्यायालय में बयान दर्ज होने और आवश्यक मेडिकल जांच के बाद ही युवती को परिजनों की सुपुर्दगी में दिया जायेगा.

सकुशल वापसी से परिवार में खुशी का माहौल

युवती के सकुशल घर लौटने पर परिजनों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन ने भी राहत महसूस की है.घटना के बाद परिवार में खुशी का माहौल है और सभी ने युवती की सुरक्षित वापसी पर संतोष जताया है.

Also Read: गया में पैक्स चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी, अध्यक्ष समेत 35 प्रत्याशी मैदान में, इस दिन होगा मतदान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन