गया जी : बांकेबाज़ार से तीन माह से लापता किशोर पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान से सकुशल बरामद, पुलिस कर रही पूछताछ
गया जी के बांकेबाजार से तीन महीने से लापता 15 वर्षीय किशोर गुंजन कुमार को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान से सकुशल बरामद किया है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण की आशंका के तहत जांच शुरू की थी.
गया जी के बांकेबाजार प्रखंड अंतर्गत लुटुआ थाना क्षेत्र के बाबुरामडीह गांव से करीब तीन माह पूर्व लापता हुआ 15 वर्षीय किशोर गुंजन कुमार को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान से सकुशल बरामद कर लिया है. बरामदगी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी है.
परिजन द्वारा थाने में दर्ज कराई गई थी प्राथमिकी
थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि गुंजन 28 अप्रैल से घर से लापता था. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका. इसके बाद किशोर के पिता चंदन कुमार यादव ने 20 मई को लुटुआ थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपहरण की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
तकनीकी अनुसंधान और पुलिस की छापेमारी
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार छापेमारी और तकनीकी अनुसंधान शुरू किया. जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर सोमवार को पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान में कार्रवाई करते हुए गुंजन कुमार को सकुशल बरामद कर लिया गया.
लापता होने के कारणों की हो रही है जांच
थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद किशोर से पूछताछ की जा रही है, ताकि उसके लापता होने के कारणों का पता लगाया जा सके. इस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
Also Read : गया जी : डोभी नगर पंचायत में ईओ डॉ. विमल कुमार को श्रद्धांजलि, आरोपित चालक पर स्पीडी ट्रायल की उठी मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










