गया जी में किसानों को निर्बाध बिजली देने का निर्देश, डीएम ने 15 दिन तक कृषि फीडरों की निगरानी के दिए आदेश

Updated:
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते डीएम शशांक शुभंकर | Prabhat Khabar Network

गया जिले में धान रोपनी के लिए किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. कम बारिश की स्थिति को देखते हुए, जिला अधिकारी ने अगले 15 दिनों तक कृषि फीडरों पर पर्याप्त वोल्टेज के साथ बिजली की आपूर्ति बनाए रखने का आदेश दिया है.

विज्ञापन

Gaya Farmers Electricity Supply : गया जी में किसानों को सिंचाई के लिए निर्बाध एवं पर्याप्त वोल्टेज के साथ बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम शशांक शुभंकर ने समाहरणालय सभागार में बिजली विभाग के सभी कनीय अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, कार्यपालक अभियंताओं एवं अधीक्षण अभियंता के साथ समीक्षा बैठक की.

बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में पूरे राज्य में गया जिला में सबसे कम वर्षा दर्ज की गई है. ऐसी स्थिति में जिले के किसान धान की रोपनी एवं सिंचाई के लिए कृषि फीडरों और कृषि ट्रांसफार्मरों से मिलने वाली बिजली पर पूरी तरह निर्भर हैं. इसलिए बिजली विभाग की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है.

अगले 15 दिनों तक निर्बाध बिजली आपूर्ति का निर्देश

उन्होंने निर्देश दिया कि अगले 15 दिनों तक जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि फीडरों एवं कृषि ट्रांसफार्मरों के माध्यम से पर्याप्त वोल्टेज के साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को धान रोपनी एवं पटवन कार्य में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े.

डीएम ने सभी कनीय अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, कार्यपालक अभियंताओं एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते हुए बिजली आपूर्ति की नियमित निगरानी करें, जहां कहीं भी कृषि फीडर अथवा कृषि ट्रांसफार्मर में खराबी की सूचना मिले, वहाँ तत्काल मरम्मत अथवा ट्रांसफार्मर बदलने की कार्रवाई की जाए.

कम वोल्टेज की समस्या पर जताई चिंता

कम वोल्टेज से किसानों को धान रोपनी में हो रही दिक्कत. उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों से कम वोल्टेज मिलने की शिकायत प्राप्त हो रही है, जिसके कारण किसानों के पंपसेट मोटर सुचारु रूप से संचालित नहीं हो पा रहे हैं और धान रोपनी का कार्य प्रभावित हो रहा है.

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सभी अभियंता प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक तकनीकी सुधार करें तथा किसानों को पर्याप्त वोल्टेज के साथ गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराएं.

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी पर की जाएगी कार्रवाई. डीएम ने स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.

अगले 15 दिनों तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : गया जी : डोभी नगर पंचायत में ईओ डॉ. विमल कुमार को श्रद्धांजलि, आरोपित चालक पर स्पीडी ट्रायल की उठी मांग


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन