गया जी : गुरुआ में 9 लाख की लागत से बनेगा आंगनबाड़ी केंद्र, जनप्रतिनिधियों ने किया शिलान्यास
शिलान्यास करते मुखिया व अन्य | Prabhat Khabar Network
गया जी के गुरुआ प्रखंड के पेंदापुर गांव में नौ लाख की लागत से बनने वाले आंगनबाड़ी केंद्र भवन का शिलान्यास किया गया. इस नए भवन से छोटे बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है. ग्रामीणों ने इस विकास कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है.
Gaya Ji News : गया जी के गुरुआ प्रखंड के पेंदापुर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के लिए लगभग नौ लाख रुपये की लागत से बनने वाले भवन का ले-आउट एवं शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत के मुखिया सोविंद कुमार सुमन, पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार, मनरेगा के कनीय अभियंता सतीश कुमार तथा पीटीए सुनील कुमार उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया.
बेहतर सुविधाओं और सुचारु संचालन की उम्मीद
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि भवन बनने से गांव के छोटे बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. अब आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन व्यवस्थित भवन में होने से बच्चों की पढ़ाई, पोषण एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से मिल सकेगा.
ग्रामीणों में उत्साह और आभार व्यक्त
शिलान्यास के बाद ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया. ग्रामीणों ने सरकार एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से भवन निर्माण की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है.
प्रभावी गतिविधियां और सुरक्षित वातावरण
लोगों का कहना था कि पक्के भवन के निर्माण से आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियां और अधिक प्रभावी होंगी तथा बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण मिलेगा.
बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सभी ने भवन निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की.
Also Read : गया जी : डोभी नगर पंचायत में ईओ डॉ. विमल कुमार को श्रद्धांजलि, आरोपित चालक पर स्पीडी ट्रायल की उठी मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










