गया जी : गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में स्वतंत्रता पखवाड़ा कार्यक्रम, स्पीच और फ्यूजन डांस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की प्राचार्य, टीचर व छात्राएं | Prabhat Khabar Network

गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में 'भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भारतीय अंग्रेजी कवियों की भूमिका' विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. छात्राओं ने स्पीच और फ्यूजन डांस प्रतियोगिताओं में देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं.

विज्ञापन

गौतम बुद्ध महिला कॉलेज के सावित्री महाजन सभागार में अंग्रेजी विभाग व रेनबो क्लब के संयुक्त तत्वावधान में "द रोल ऑफ इंडियन इंग्लिश पोएट्स इन द फ्रीडम मूवमेंट" विषय पर स्पीच प्रतियोगिता एवं फ्यूजन डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सीमा पटेल व मंचासीन शिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग की छात्राओं अन्या, सौम्या, अनु, सिमरन, रागिनी व कशिश ने स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी. डॉ. शबाना परवीन हुसैन ने स्वागत भाषण देते हुए प्रतियोगिताओं के उद्देश्य व नियमों की जानकारी दी.

भाषण और फ्यूजन डांस प्रतियोगिता में छात्राओं की प्रस्तुतियां

भाषण प्रतियोगिता में विभिन्न सेमेस्टर की छात्राओं ने स्वतंत्रता संग्राम में भारतीय अंग्रेजी कवियों की भूमिका पर प्रभावशाली विचार रखे. फ्यूजन डांस प्रतियोगिता में देशभक्ति गीतों पर आधारित प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को देशभक्ति के रंग में रंग दिया.

प्रतियोगिताओं के परिणाम और विजेताओं को सम्मान

प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा डॉ. पूजा ने की. स्पीच प्रतियोगिता में रीति ने प्रथम, शिवरानी ने द्वितीय तथा अनु कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं फ्यूजन डांस प्रतियोगिता में खुशी प्रथम, श्रुति द्वितीय एवं रागिनी तृतीय स्थान पर रहीं. प्राचार्य डॉ. सीमा पटेल ने सभी विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और अंग्रेजी विभाग की पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी.

सामूहिक मेहनत और समर्पण पर जोर

उन्होंने कहा कि किसी भी सफल कार्यक्रम के पीछे छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों की सामूहिक मेहनत और समर्पण होता है. कार्यक्रम का संचालन सेमेस्टर-7 की छात्रा अन्या गुप्ता ने किया.

धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ समापन

डॉ. कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी ने सभी को धन्यवाद देते हुए भारतीय अंग्रेजी कवियों के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान पर प्रकाश डाला तथा सभी को आगामी 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ. इस अवसर पर कॉलेज शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी व छात्राएं मौजूद थीं.

Also Read : गया जी : डोभी नगर पंचायत में ईओ डॉ. विमल कुमार को श्रद्धांजलि, आरोपित चालक पर स्पीडी ट्रायल की उठी मांग


विज्ञापन
Haribansh Kumar

लेखक के बारे में

By Haribansh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन