गया जी : डोभी नगर पंचायत में ईओ डॉ. विमल कुमार को श्रद्धांजलि, आरोपित चालक पर स्पीडी ट्रायल की उठी मांग
शोकसभा मे मौजूद लोग. | Prabhat Khabar Network
EO Vimal Kumar Murder : डिहरी नगर परिषद के ईओ डॉ. विमल कुमार के दुखद निधन पर डोभी नगर पंचायत में शोकसभा आयोजित की गई. इस दौरान दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई और न्यायपूर्ण कार्रवाई की मांग उठाई गई. वक्ताओं ने आरोपित चालक के खिलाफ स्पीडी ट्रायल और कड़ी सजा सुनिश्चित करने की अपील की.
डोभी से टुन्ना कुमार सिन्हा की रिपोर्ट EO Vimal Kumar Murder : डिहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) डॉ. विमल कुमार के दुखद निधन पर नगर पंचायत डोभी स्थित कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई. नगर पंचायत अध्यक्ष मथुरा यादव, वार्ड पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि तथा कार्यालय के समस्त कर्मियों ने सभास्थल पर दो मिनट मौन रखकर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की.
उपस्थितगणों ने दिवंगत के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनके असामयिक निधन को डिहरी नगर के लिए अपूरणीय क्षति बताया.
समर्पित सेवा भाव और न्याय की मांग
शोकसभा में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. विमल कुमार का समर्पित और निष्ठावान सेवा भाव हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने यह भी जताया कि घटना के संदर्भ में न्यायपूर्ण कार्रवाई अनिवार्य है. सभा में नगर पंचायत के प्रतिनिधियों ने आरोपित सरकारी वाहन चालक के खिलाफ शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई तथा स्पीडी ट्रायल कर सख्त सजा देने की मांग की.
कड़ी सजा सुनिश्चित करने की अपील
वक्ताओं ने कहा कि यदि दोष सिद्ध हुआ तो कानूनी प्रक्रिया के तहत कड़ी सजा सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियों की पुनरावृत्ति न हो.
प्रशासन से पारदर्शी जांच की अपील
इस अवसर पर कार्यालय कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी समान रूप से न्याय की मांग दोहराई और प्रशासन से घटना की पारदर्शी जांच कर त्वरित परिणाम देने की अपील की.
Also Read : डेहरी EO मर्डर केस : नये घर में लौटने का सपना रह गया अधूरा, ईओ विमल कुमार की हत्या से शेरघाटी में पसरा मातम
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए