गया जी : शेरघाटी में दुकानदार पर चाकू से हमला, सोने का लॉकेट और नकदी छीनकर आरोपी फरार

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर.

शेरघाटी में शराब के नशे में एक युवक ने दुकानदार पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. आरोपी ने दुकानदार से सोने का लॉकेट और नकदी छीन ली. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : शेरघाटी थाना क्षेत्र के लीपगंज चट्टी में एक दुकानदार पर चाकू से हमला कर घायल करने तथा सोने का लॉकेट और नकदी छीन लेने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़ित सुदामा प्रसाद ने शेरघाटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

शराब के नशे में गाली-गलौज और जानलेवा हमला

दर्ज शिकायत के अनुसार, 26 जुलाई की रात करीब 10 बजे सुदामा प्रसाद अपनी दुकान पर बैठे थे. इसी दौरान मोहल्ले का ही गौतम साव कथित रूप से शराब के नशे में वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा. आरोप है कि विरोध करने पर उसने कमर से चाकू निकालकर जान से मारने की नीयत से पेट के बाईं ओर वार कर दिया, जिससे सुदामा प्रसाद गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े.

सोने का लॉकेट और नकदी छीनकर आरोपी फरार

पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने उनके गले से करीब दो ग्राम वजन का सोने का लॉकेट, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई गई है, तथा जेब में रखे करीब पाँच हजार रुपये नकद छीनकर फरार हो गया. जाते समय आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी.

थाना में प्राथमिकी दर्ज और अनुसंधान शुरू

मामले में शेरघाटी थाना में कांड संख्या 126/26 दर्ज किया गया है. जांच की जिम्मेदारी एएसआई अभांश कुमार को सौंपी गई है.

थानाध्यक्ष का बयान और कानूनी कार्रवाई

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : गया जी : डोभी नगर पंचायत में ईओ डॉ. विमल कुमार को श्रद्धांजलि, आरोपित चालक पर स्पीडी ट्रायल की उठी मांग


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन