गया जी: गुरुआ के 200 डाक बम कांवरियों ने पहली सोमवारी पर बाबा बैजूधाम में किया जलाभिषेक, 30 फीट कांवर बना आकर्षण

Updated:
विज्ञापन
30फीट के कांवर के साथ कावरीया संघ | Prabhat Khabar Network

30 फीट के कांवर के साथकांवरिया संघ

श्रावण मास की पहली सोमवारी पर गुरारु के 200 डाक बम कांवरियों के जत्थे ने बाबा बैजूधाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक किया. 30 फीट लंबे कांवर के साथ निकली यात्रा शिवभक्ति में लीन रही.

विज्ञापन

Gaya Ji baba baijudham: श्रावण मास की पहली सोमवारी के अवसर पर गुरारु डाक बम कांवरिया संघ के लगभग 200 श्रद्धालुओं के जत्थे ने बाबा बैजूधाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक किया. श्रद्धालुओं ने गंगाजल अर्पित कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की.

30 फीट लंबे कांवर के साथ निकला श्रद्धालुओं का जत्था

जत्था रविवार को सुदर्शन कुमार के नेतृत्व में 30 फीट लंबे आकर्षक कांवर के साथ बैजूधाम के लिए रवाना हुआ था. पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालु "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ शिवभक्ति में लीन होकर आगे बढ़ते रहे.

पहली सोमवारी पर किया जलाभिषेक

सोमवार अहले सुबह सभी श्रद्धालु बाबा बैजूधाम पहुंचे और शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर पिंटू कुमार, पंकज स्वर्णकार, उमेश चंद्रवंशी, पुनीत कुमार, ओम प्रकाश, गौतम कुमार, पप्पू कुमार और संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे.

व्यवसायी और जनप्रतिनिधियों ने भी किया जलाभिषेक

इधर गया के व्यवसायी प्रमोद कुमार ने भी बाबा बैजूधाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया. उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की.

कांवरियों की सेवा में जुटे रहे सामाजिक कार्यकर्ता

गुरुआ के सुनील कुमार, भारत गैस एजेंसी के संचालक संजीव कुमार, जनप्रतिनिधि संजय साव, रविंद्र चौधरी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता बाइपास रोड पर कांवरियों की सेवा में जुटे रहे. उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की. शिवभक्ति और सेवा भाव से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा.

Also Read: Bankipur By Election Result: बांकीपुर का फैसला आज, एक सीट का चुनाव, दूर तक जाएगा राजनीतिक मैसेज


विज्ञापन
Pramod Kumar Verma Gurua

लेखक के बारे में

By Pramod Kumar Verma Gurua

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन