बोधगया में आइजी विकास वैभव का चिंतन शिविर, विकसित बिहार के निर्माण का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
 चिंतन शिविर को संबोधित करते आइजी विकास वैभव  | Prabhat Khabar Network

चिंतन शिविर को संबोधित करते आइजी विकास वैभव

बोधगया में लेट्स इंस्पायर बिहार के तहत चिंतन शिविर का आयोजन हुआ. आइजी विकास वैभव ने बिहार के विकास, शिक्षा और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्प लेने की अपील की.

विज्ञापन

lets inspire bihar: मगध के आइजी विकास वैभव द्वारा संचालित लेट्स इंस्पायर बिहार के तत्वावधान में बोधगया में चिंतन शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शिक्षा, समता और उद्यमिता जैसे विषयों पर सार्थक संवाद हुआ, जिसने बिहार के विकास और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा प्रदान की.

विकसित बिहार के लिए सामूहिक संकल्प का आह्वान

चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए आइजी विकास वैभव ने कहा कि सभी लोगों को मिलकर सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित बिहार के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि "बिहार बदलेगा, बिहार आगे बढ़ेगा और हम सब मिलकर विकसित बिहार बनाएंगे."

युवाओं से बिहार को प्रेरित करने की अपील

आइजी ने चिंतन शिविर में शामिल प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनें और शिक्षा, समता तथा उद्यमिता के माध्यम से बिहार के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं. उन्होंने कहा कि सभी मिलकर बिहार को प्रेरित करें और विकास की इस यात्रा में सहभागी बनें.

Also Read: डेहरी EO मर्डर केस में एक्शन मोड में सरकार, बिहार के मंत्री बोले- सम्राट चौधरी के राज में दोषी नहीं बचेंगे


विज्ञापन
Kalendra Pratap Singh

लेखक के बारे में

By Kalendra Pratap Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन