गया जी : गुरुआ से 30 फीट कांवर के साथ निकला 200 डाक बम कांवरियों का जत्था, पहली सोमवारी पर करेंगे जलाभिषेक

Updated:
विज्ञापन
कांवर के साथ बैजूधाम जाते श्रधालु | Prabhat Khabar Network

कांवर के साथ बैजूधाम जाते श्रधालु | Prabhat Khabar Network

गया जी के गुरुआ से 200 डाक बम कांवड़ियों का जत्था 30 फुट लंबी कांवर लेकर बैजूधाम के लिए रवाना हुआ. सोमवार को जलाभिषेक के लिए भक्तों में भारी उत्साह है.

विज्ञापन

Baidyanath Dham Kanwariya Yatra : गुरारु डाक बम कांवड़िया संघ का लगभग 200 श्रद्धालुओं का जत्था सुदर्शन कुमार के नेतृत्व में 30 फुट लंबे कांवर के साथ बैजूधाम के लिए रवाना हुआ. सभी कांवड़िया देर रात बाबा बैजूधाम पहुंचेंगे और सोमवार अहले सुबह पहली सोमवारी के अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे.

जत्थे में शामिल श्रद्धालु पूरे रास्ते 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ भक्ति भाव में आगे बढ़ते रहे. इस अवसर पर पिंटू कुमार, पंकज स्वर्णकार, उमेश चंद्रवंशी, पुनीत कुमार, ओम प्रकाश, गौतम कुमार, पप्पू कुमार, संतोष सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

गुरुआ बाइपास रोड पर कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर

इधर, गुरुआ बाइपास रोड पर कांवड़ियों की सेवा के लिए विशेष व्यवस्था की गई. लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार दांगी, भारत गैस एजेंसी के संचालक संजीव कुमार तथा जनप्रतिनिधि संजय साव के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के लिए शर्बत, नींबू पानी और पेयजल की व्यवस्था की गई. बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने वहाँ रुककर जलपान किया और सेवा कार्य की सराहना की.

स्थानीय लोगों द्वारा उत्साहवर्धन और मंगलमय कामना

स्थानीय लोगों ने भी कांवड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की. पहली सोमवारी को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. इस अवसर पर रविंद्र चौधरी आदि भी मौजूद रहे.

Also Read : डेहरी EO डॉ. विमल कुमार हत्याकांड : पत्नी ने ड्राइवर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गांव के लोगों ने की कार्रवाई की मांग


विज्ञापन
Pramod Kumar Verma Gurua

लेखक के बारे में

By Pramod Kumar Verma Gurua

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन