गया जी में करैत सांप के डंसने से दो भाइयों की मौत, चटाई पर सो रहे थे दोनों बच्चे, परिजनों में मातम

Updated:
विज्ञापन
घर में सोते बच्चों को सांप काटा, दोनों की मौत

Snake Bite (सांकेतिक तस्वीर )

Krait Snake Bite Gaya Ji : गया जी के अतरी प्रखंड के मिसिर बिगहा गांव के दलित टोले में रविवार की अहले सुबह चटाई पर सो रहे दो मासूम चचेरे भाइयों की करैत सांप के काटने से दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

Krait Snake Bite Gaya Ji : गया जी के अतरी प्रखंड के मिसिर बिगहा गांव के दलित टोला में कृष्ण मांझी के नौ वर्षीय पुत्र लिटल कुमार और चौथी मांझी के 11 वर्षीय पुत्र बुद्धू कुमार की सांप के काटने से मौत हो गई. इस संबंध में परिजनों ने बताया कि घर में चटाई पर दोनों भाई सो रहे थे. इसी दौरान रविवार की अहले सुबह दोनों भाइयों को पांच फुट लंबे करैत सांप ने काट लिया.

Image

इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

घटना के बाद परिजन दोनों बच्चों को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (गया जी) ले जा रहे थे. इसी क्रम में एक बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे बच्चे की मौत अस्पताल में हो गई. दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

माता-पिता के बिना चाचा के घर रहता था मासूम लिटल

परिजनों ने बताया कि लिटल कुमार की मां की कुछ वर्ष पहले ही मौत हो गई थी. वहीं, कुछ दिन बाद उसके पिता कृष्ण मांझी भी घर छोड़कर कहीं भाग गए थे. मृतक लिटल कुमार की एक बड़ी बहन है. दोनों भाई-बहन अपने चाचा चौथी मांझी के घर में ही रहते थे. दोनों मृतक बच्चे एक-दूसरे के चचेरे भाई थे.

Snake Bite
Snake Bite

ग्रामीणों ने सांप को मारा, गांव में दहशत का माहौल

घटना के बाद ग्रामीणों ने उस सांप को मार दिया. इस हृदयविदारक घटना से गांव वाले काफी डरे और सहमे हुए हैं. मासूम बच्चों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read : डेहरी EO डॉ. विमल कुमार हत्याकांड : पत्नी ने ड्राइवर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गांव के लोगों ने की कार्रवाई की मांग


विज्ञापन
Dilip Kumar Sinha

लेखक के बारे में

By Dilip Kumar Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन