Video: देखें महाकाल की अलौकिक भस्म आरती, गूंजा 'हर-हर महादेव'

Updated:
विज्ञापन

उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर (Photo: PTI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Video : सावन के पहले सोमवार पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती का भव्य और दिव्य नजारा देखने को मिला. आरती का वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर शेयर किया है.

विज्ञापन

Video : सावन माह के पहले सोमवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. 3 अगस्त के तड़के सुबह आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे. भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया और पूरे विधि-विधान के साथ भस्म आरती संपन्न हुई. मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'जय श्री महाकाल' के जयघोष से गूंज उठा. सावन के पहले सोमवार के कारण श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला. दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए. देखें वीडियो.

विज्ञापन

उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध शिव मंदिरों में से एक है. यह मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में स्थित है और भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है. मान्यता है कि यहां भगवान शिव महाकाल स्वरूप में विराजमान हैं, जो काल यानी मृत्यु के भी स्वामी माने जाते हैं. महाकालेश्वर मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यहां हर सुबह होने वाली भस्म आरती है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola