गया जी: बाराचट्टी में 205 कोबरा बटालियन का 18वां स्थापना दिवस, शहीद रौशन कुमार को दी गई श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

कोबरा कैंप में स्थापना दिवस के मौके पर उद्घाटन करते कमांडेंट व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाराचट्टी के बरवाडीह स्थित 205 कोबरा बटालियन मुख्यालय में 18वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित हुआ. कार्यक्रम में शहीद उप निरीक्षक रौशन कुमार को श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके परिजनों का सम्मान किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच कमांडेंट नरेश पंवार ने जवानों के साहस और समर्पण की सराहना की.

विज्ञापन

Gaya ji 205 cobra battalion: 205 कोबरा बटालियन का 18वां स्थापना दिवस बटालियन मुख्यालय, बरवाडीह में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया. समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि कमांडेंट नरेश पंवार एवं रीता पंवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

विज्ञापन

अधिकारियों, जवानों और परिजनों की रही उपस्थिति

समारोह में द्वितीय कमांडेंट अजीत कुमार, उप कमांडेंट नरेंद्र, सहायक कमांडेंट रोबर्ट हॉकिप, दिव्य प्रकाश पांडेय सहित अन्य अधिकारी, जवान, उनके परिजन तथा बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित रहे.

शहीद रौशन कुमार को श्रद्धांजलि

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण वर्ष 2019 में छकरबंधा क्षेत्र में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए उप निरीक्षक रौशन कुमार के माता-पिता मिथिलेश जी और रागिनी की उपस्थिति रही. बटालियन परिवार ने शहीद के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

जवानों, उनके परिवारजनों और बच्चों ने विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित नृत्य, समूह एवं एकल गायन तथा देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं. बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह का माहौल बना दिया.

कमांडेंट ने जवानों के योगदान की सराहना

अपने संबोधन में कमांडेंट नरेश पंवार ने सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए 205 कोबरा बटालियन के गौरवशाली इतिहास, वामपंथी उग्रवाद के विरुद्ध उसके योगदान तथा जवानों के साहस, अनुशासन और समर्पण की सराहना की. उन्होंने कहा कि बटालियन की उपलब्धियां प्रत्येक कर्मी और उनके परिवारों के सामूहिक प्रयास, त्याग और समर्पण का परिणाम हैं.

Also Read: डेहरी EO मर्डर केस में एक्शन मोड में सरकार, बिहार के मंत्री बोले- सम्राट चौधरी के राज में दोषी नहीं बचेंगे


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन