गया में ग्रामीण चिकित्सकों का महासम्मेलन, कानूनी मान्यता और पंजीकरण की मांग तेज, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार भी रहें मौजूद

Updated:
विज्ञापन
गया में ग्रामीण चिकित्सकों का महासम्मेलन: 38 जिलों से जुटे हजारों डॉक्टर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के सामने उठी कानूनी मान्यता की मांग  | Prabhat Khabar Network

गया में ग्रामीण चिकित्सकों का महासम्मेलन

गया में आयोजित ग्रामीण चिकित्सकों के महासम्मेलन में 38 जिलों से हजारों डॉक्टर जुटे. विधानसभा अध्यक्ष के सामने कानूनी मान्यता और पंजीकरण की प्रमुख मांगें रखी गईं.

विज्ञापन

rural doctors bihar: बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े ग्रामीण चिकित्सकों ने रविवार को गया में आयोजित 'विजय दिवस महासम्मेलन सह रजत जयंती समारोह' में एकजुट होकर सरकार से वर्षों से लंबित मांगों को पूरा करने की अपील की. हरिदास सेमिनरी स्थित ऑडिटोरियम गैलरी में आयोजित इस सम्मेलन में बिहार के सभी 38 जिलों से हजारों ग्रामीण चिकित्सकों ने भाग लिया.

विधानसभा अध्यक्ष ने की भूमिका की सराहना

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में ग्रामीण चिकित्सकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है और सकारात्मक सुझावों पर विचार किया जाएगा.

कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

महासम्मेलन में जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एल.बी. सिंह, बेलागंज विधायक मनोरमा देवी, शेरघाटी विधायक उदय कुमार सिंह, जदयू प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह तथा जदयू गया जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. सभी ने ग्रामीण चिकित्सकों के योगदान की सराहना की.

सरकार के समक्ष रखीं प्रमुख मांगें

सम्मेलन में संगठन की ओर से सरकार को मांग-पत्र सौंपा गया. इसमें प्रशिक्षित ग्रामीण चिकित्सकों को कानूनी मान्यता देने, पंजीकरण कराने, प्रत्येक वार्ड में उनकी नियुक्ति, नियमित प्रशिक्षण की व्यवस्था, रोगी कल्याण समिति में भागीदारी तथा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण में शामिल करने की मांग की गई.

25 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति के प्रदेश सचिव सह जिला अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार जया ने की. उन्होंने कहा कि संगठन पिछले 25 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहा है. कोरोना महामारी के दौरान ग्रामीण चिकित्सकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन आज भी उन्हें अपेक्षित सम्मान और कानूनी पहचान नहीं मिली है.

ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने का संकल्प

सम्मेलन के अंत में सभी ग्रामीण चिकित्सकों ने गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया. संगठन ने स्पष्ट किया कि मांगों के समर्थन में आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा.

Also Read: डेहरी EO मर्डर केस में एक्शन मोड में सरकार, बिहार के मंत्री बोले- सम्राट चौधरी के राज में दोषी नहीं बचेंगे


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन