डेहरी EO हत्याकांड: पत्नी के गंभीर आरोपों के बाद तेज हुई जांच, रोहतास-औरंगाबाद से भी कनेक्शन

Updated:
विज्ञापन
मृतक EO विमल कुमार के परिजन

मृतक EO विमल कुमार के परिजन

डेहरी नगर परिषद के ईओ विमल कुमार हत्याकांड की जांच तेज। पत्नी के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस हर पहलू से मामले की गहन पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

Dehri EO Murder Case : डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में उनकी पत्नी बबिता कुमारी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद पुलिस जांच और तेज हो गई है. रोहतास और औरंगाबाद जिले की पुलिस संयुक्त रूप से घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, चालक के बयान, तकनीकी तथ्यों और अन्य सबूतों के आधार पर मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है.

Rohtas News : रातभर सक्रिय रहे दोनों जिलों के अधिकारी

शनिवार देर रात घटना की सूचना मिलते ही रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार, औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए. अधिकारी देर रात तक घटनास्थल, एनएमसीएच जमुहार और सदर अस्पताल सासाराम के बीच लगातार जांच और निगरानी करते रहे.

पोस्टमार्टम के दौरान भावुक हुआ माहौल

रविवार सुबह परिजनों के पहुंचने के बाद सदर अस्पताल सासाराम में वीडियोग्राफी के बीच चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया. अस्पताल परिसर उस समय गमगीन हो गया, जब पत्नी बबिता कुमारी, पांच वर्षीय पुत्र दिवान, सात वर्षीय पुत्री वैभवी और माता उषा देवी शव देखकर फफक पड़े. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

कार्यक्रम से लौटते समय हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, विमल कुमार शनिवार की शाम अनुमंडल प्रशासन द्वारा आयोजित "एक शाम शहीदों के नाम" कार्यक्रम में शामिल हुए थे. कार्यक्रम से रात करीब साढ़े आठ बजे निकलने के बाद वह पटना के लिए रवाना हुए. परिजनों के मुताबिक, रवाना होने से पहले उन्होंने पत्नी को फोन कर बताया था कि वे रास्ते में ही भोजन कर लेंगे और घर पर उनका इंतजार नहीं किया जाए.

मुख्य पार्षद ने निष्पक्ष जांच की मांग की

नगर परिषद की मुख्य पार्षद शशि कुमारी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सरकार से उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी की संलिप्तता सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.

फरवरी 2025 में संभाला था डेहरी नगर परिषद का प्रभार

विमल कुमार ने फरवरी 2025 में डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का पदभार संभाला था. इससे पहले वे पालीगंज नगर पंचायत में कार्यपालक पदाधिकारी थे. वर्तमान में वे रोहतास नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे. उनकी हत्या से नगर निकाय अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों में शोक और आक्रोश का माहौल है.

Also Read : डेहरी EO हत्याकांड: पत्नी ने ड्राइवर पर दर्ज कराई हत्या की FIR, पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूला



विज्ञापन
Punit Kr Pandey

लेखक के बारे में

By Punit Kr Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन