पिस्टल के साथ पकड़ा गया आरोपी मीनापुर थाने से फरार, पुलिस ने शुरू की छापेमारी

मुजफ्फरपुर के मीनापुर में हवाई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस हर संभावित जगह पर छापेमारी कर रही है.
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र में हवाई फायरिंग के मामले में पिस्टल और गोली के साथ गिरफ्तार किया गया आरोपी रविवार शाम पुलिस हिरासत से फरार हो गया. आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है.
शनिवार को पिस्टल के साथ पकड़ा गया था आरोपी
पुलिस के अनुसार, शनिवार की शाम मुस्तफागंज बाजार से पूरब जाने वाले मार्ग पर नगर पंचायत मीनापुर के वार्ड संख्या-13 (फरीदपुर) में दो युवकों के बीच विवाद हुआ था. इसी दौरान अलीनेउरा निवासी मुकेश कुमार ने विशुनपुर निवासी राजीव कुमार पर पिस्टल से एक राउंड हवाई फायरिंग कर दी थी. हालांकि, राजीव इस घटना में बाल-बाल बच गया.
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया था.
रविवार शाम थाने से हुआ फरार
रविवार शाम करीब 5:30 बजे आरोपी मीनापुर थाने से फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस ने तत्काल उसकी तलाश शुरू कर दी. संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.
गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी पुलिस हिरासत से कैसे फरार हुआ.
यह भी पढ़ें: मीनापुर में हवाई फायरिंग करने वाला युवक पिस्टल और गोली के साथ गिरफ्तार, ग्रामीणों ने दबोचा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संतोष कुमार गुप्ता
पत्रकारिता क्षेत्र में 24 वर्षों का समृद्ध अनुभव . क्राइम, राजनीतिक व प्रखंड तथा अंचल से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










