मीनापुर: मुस्तफागंज मार्ग में हवाई फायरिंग करने वाला युवक पिस्टल व गोली के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन

मीनापुर: मुस्तफागंज मार्ग में हवाई फायरिंग करने वाला युवक पिस्टल व गोली के साथ गिरफ्तार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मीनापुर के मुस्तफागंज में दो युवकों के बीच विवाद के बाद एक युवक ने हवाई फायरिंग की। पुलिस ने आरोपी को पिस्टल और गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

Minapur Firing Incident: थाना क्षेत्र के मुस्तफागंज बाजार से पूरब जाने वाले मार्ग में हवाई फायरिंग करने वाले एक युवक को पुलिस ने पिस्टल और गोली के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया है. यह घटना शनिवार की शाम 7 से 8 बजे के बीच नगर पंचायत मीनापुर के वार्ड संख्या 13 (फरीदपुर) में घटी, जहां दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था.

विज्ञापन

आपसी विवाद में चलाई गोली, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि मुस्तफागंज से मकसूदपुर जाने वाली सड़क पर विशुनपुर गांव के राजीव कुमार और अलीनेउरा के मुकेश कुमार के बीच विवाद हो रहा था. इसी दौरान मुकेश ने पिस्टल निकालकर राजीव पर एक राउंड हवाई फायरिंग कर दी, जिसमें राजीव बाल-बाल बच गया.

मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं:

  • ग्रामीणों की मुस्तैदी: फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों ने आरोपी मुकेश को दबोच लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सूचना दी.
  • बरामदगी: पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के पास से एक पिस्टल, एक जिंदा गोली और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया.
  • पुलिस कार्रवाई: पुलिस हिरासत में आरोपी से पूछताछ जारी है. रविवार को पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने फायरिंग के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: खूनी गुस्सा: 6 साल के मासूम को पटककर मार डाला, रोने की कीमत मौत से चुकाई



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन