मुजफ्फरपुर के गोबरसही दुर्गा मंदिर में जले 251 दीप, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जुटे BJP कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में शामिल लोग, फोटो- प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर में भाजपा ने 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का आयोजन किया. पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 251 दीये जलाए गए. यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा था.

विज्ञापन

आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम: मुजफ्फरपुर में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत गोबरसही दुर्गा मंदिर परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने 251 दीप जलाए. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने का उल्लेख किया गया. भाजपा की ओर से देशभर में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया गया है, जिसमें ‘आशीर्वाद का दीया’ भी शामिल है.

विज्ञापन

गोबरसही मंदिर में जलाए 251 दीप

भाजपा पताही मंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नगर विधानसभा संयोजक अमिताभ कुमार की मौजूदगी में दर्जनों महिला-पुरुष शामिल हुए. मंदिर परिसर में 251 दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया.

पीएम मोदी की लंबी आयु के लिए की प्रार्थना

कार्यक्रम में अमिताभ कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने का उल्लेख किया. उन्होंने उपस्थित लोगों से सेवा संकल्प अभियान से जुड़ी गतिविधियों की चर्चा की और प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की.

अभियान के तहत हो रहे कार्यक्रम

बिहार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है. राज्य सरकार की ओर से भी अभियान के तहत 17 सितंबर को सभी जिलों, अनुमंडलों, प्रखंडों, पंचायतों और बूथ स्तर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जनभागीदारी की जानकारी दी गयी है.

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री बद्री ठाकुर, राजकुमार पासवान, राजेश तिवारी, जेपी त्रिवेदी, मनोरमा पासवान, हरे राम मिश्रा, संजय दुबे, मिथुन कुमार, केसरी देवी, अजय कुमार, विपिन सिंह, मदन चौधरी, हरिशंकर प्रसाद रत्नाकर, प्रवीण राम, चितरंजन सिंह, रीना गुप्ता, धर्मशिला देवी, अनीता वर्मा और सुदामा देवी समेत कई लोग मौजूद रहे.

यह भी पढे़ं:

BRABU में नामांकन प्रक्रिया पूरी, अब समर्थ पोर्टल से भरेंगे रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फॉर्म

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन