रोहतास: बिक्रमगंज मुख्य बाजार में एक रात तीन कारोबारियों के घर चोरी, नगदी, सोने की चेन और 6 मोबाइल लेकर फरार हुए चोर

Updated:
विज्ञापन
सीसीटीवी में चोर की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

सीसीटीवी में चोर की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

बिक्रमगंज मुख्य बाजार में रविवार रात चोरों ने तीन व्यवसायियों के घरों को निशाना बनाया। नगदी, गहने और मोबाइल चोरी होने से इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

Rohtas News : बिक्रमगंज शहर के मुख्य बाजार स्थित वार्ड संख्या-3 में रविवार की अहले सुबह चोरों ने एक के बाद एक तीन व्यवसायियों के घरों में चोरी कर सनसनी फैला दी. रात करीब 2:30 बजे से सुबह 4:00 बजे के बीच हुई इस वारदात में चोर नगदी, सोने के आभूषण और छह मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए. लगातार तीन घरों में चोरी की घटना से व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.

तीन घरों से नगदी, जेवर और मोबाइल की चोरी

जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र साह के घर से 35 हजार रुपये नगद और दो मोबाइल फोन चोरी हो गए. वहीं चंदन कुमार के घर से सोने की एक चेन, एक लॉकेट और तीन मोबाइल फोन पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. इसके अलावा सुजीत कुमार के घर से भी दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए. सुबह घटना की जानकारी मिलते ही तीनों परिवारों में अफरा-तफरी मच गई.

CCTV फुटेज के आधार पर जांच तेज

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी. शुरुआती जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है. पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

पुलिस बोली- जल्द होगा खुलासा

प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

व्यवसायियों ने पुलिस गश्त पर उठाए सवाल

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं आभूषण व्यवसायी मदन प्रसाद वैश्य ने मुख्य बाजार जैसे संवेदनशील इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई. उन्होंने पुलिस गश्ती व्यवस्था को और मजबूत करने तथा जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की, ताकि व्यवसायियों में व्याप्त भय का माहौल खत्म हो सके.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन