NEET आंदोलन के बाद संभाजीनगर में जुटेंगे CJP के नेता, 5 अगस्त की बैठक में तय होगी आगे की रणनीति

Updated:
विज्ञापन

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके लोगों को संबोधित करते हुए, फोटो पीटीआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 5 अगस्त को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक बैठक करने वाली है. जिसमें पार्टी के टॉप सदस्य शामिल होंगे. बैठक में पार्टी के भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा.

विज्ञापन

बैठक CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके के घर पर बुलाई गई है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने तक चले लंबे आंदोलन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताने की सलाह दी गई थी.

विज्ञापन

बैठक के लिए पहले से थी तैयारी

सीजेपी के प्रमुख पदाधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी कि वे जमीनी स्तर पर विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों से संवाद स्थापित कर उनके विचार और सुझाव लेकर इस बैठक में शामिल हों.

बैठक के बाद CJP की होगी प्रेसवार्ता

पांच अगस्त को होने वाली इस बैठक के तुरंत बाद CJP एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, जिसमें पार्टी के भविष्य के कदमों और रणनीतिक फैसलों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी.

दीपके ने मनाया 'फ्रेंडशिप डे'

बैठक से पहले, पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने आवास पर छात्रों, स्थानीय निवासियों और पड़ोसी जिलों से आए लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ 'मित्रता दिवस' भी मनाया.


ये भी पढ़ें: राहुल गांधी का Gen-Z अंदाज: कोरियन फिंगर हार्ट से विश किया फ्रेंडशिप डे, शहजाद पूनावाला ने यूं कसा तंज


ये भी पढ़ें: राज ठाकरे का मोदी सरकार पर वार: बोले- NEET सिर्फ बहाना, युवाओं के गुस्से की असली वजह बेरोजगारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola