राहुल गांधी का Gen-Z अंदाज: कोरियन फिंगर हार्ट से विश किया फ्रेंडशिप डे, शहजाद पूनावाला ने यूं कसा तंज

Updated:
विज्ञापन

राहुल गांधी और शहजाद पूनावाला, फोटो इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने Gen-Z स्टाइल में फ्रेंडशिप डे विश किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर के साथ एक पोस्ट किया है, जिसमें वे कोरियन फिंगर हार्ट इमोजी पोज में नजर आ रहे हैं. राहुल गांधी के पोस्ट पर शहजाद पूनावाला ने तंज कसा है.

विज्ञापन

पहले जानते हैं राहुल गांधी ने फ्रेंडशिप डे पर इंस्टाग्राम पर क्या पोस्ट किया है. उसके बाद पूनावाला के रिएक्शन को भी जानेंगे. इंस्टाग्राम पर कोरियन फिंगर हार्ट इमोजी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए राहुल गांधी ने युवाओं को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं दीं और लिखा,

विज्ञापन
"अभी भी एक स्टूडेंट हूं, हर दिन कुछ नया सीख रहा हूं. आज का सबक: आज फ्रेंडशिप डे है और यह (फिंगर हार्ट इमोजी) एक दिल है. सभी को हैप्पी फ्रेंडशिप डे. ढेर सारा प्यार!"

View on Instagram

राहुल गांधी पर पूनावाला का तंज

राहुल गांधी के फिंगर हार्ट इमोजी पर तंज कसते हुए शहजाद पूनावाला ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया. जिसमें कहा, "ना, ना, ना, इसको फ्रेंड्सशिप डे का कोरियन हार्ट जेस्चर मत समझना."

"'स्टिल अ स्टूडेंट, स्टिल लर्निंग समथिंग न्यू एवरीडे' तो राहुल गांधी जी ने जरूर कहा होगा, परंतु यह कोई नया जेस्चर नहीं है राहुल गांधी के लिए. यह बहुत ही पुराना जेस्चर है और यह कोरियन हार्ट नहीं है. यह है...(पैसे दिखाते हुए)...काउंटिंग फिंगर्स. तो काउंटिंग करप्शन एवरीडे, स्टिल टेकिंग करप्शन एंड ब्राइब एवरीडे. और यह नया कुछ नहीं है, यह बहुत पुराना चलता आ रहा है. गांधी फैमिली की तो इसमें स्टूडेंटशिप या अप्रेंटिसशिप नहीं, पीएचडी है. स्टिल काउंटिंग करप्शन एंड ब्राइब एवरीडे, कर्नाटका की सरकार से पूछिए... काउंटिंग फिंगर्स. हैप्पी फ्रेंड्सशिप डे."


View on Instagram


ये भी पढ़ें: नशे के खिलाफ अभियान: बोले पीएम मोदी- सौ रविवार-100 मजबूत कदम, Gen-Z से किया सीधा संवाद

ये भी पढ़ें: PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली छात्रा की मां बोलीं- हम शर्मिदा हैं, माफी से बेटी को नई जिंदगी मिल गई


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola