इवनिंग वॉक पर गए रिटायर्ड कर्मी का दूसरे दिन धुर्वा डैम में तैरता मिला शव

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम में एक रिटायर्ड कर्मी का शव तैरता हुआ मिला है. मृतक का नाम योगेंद्र प्रसाद है जो 1 अगस्त की शाम से लापता थे.

विज्ञापन

रांचीः राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में एक रिटायर्ड कर्मी का शव तैरता हुआ मिला है. मृतक हटिया संडे मार्केट के रहने वाले थे जिनकी पहचान एचइसी के सेवानिवृत्त कर्मी योगेंद्र प्रसाद (85 वर्ष) के रुप में की गई है बताया जा रहा है कि शनिवार (1 अगस्त) को करीब शाम 4 बजे वे रोज की तरह इवनिंग वॉक पर निकले थे लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटे. इसके बाद परेशान परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चल पाया.

विज्ञापन

खोजबीन के बाद पिता की जानकारी नहीं मिलने पर बड़े बेटे विजय कुमार ने जगन्नाथपुर थाना में गुमशुदगी का सन्हा दर्ज कराया. वहीं, रविवार सुबह धुर्वा डैम की ओर टहलने पहुंचे लोगों ने पानी में एक शव तैरता हुआ देखा. और इसकी सूचना नगड़ी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola