गया जी: टिकारी में पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, बुढ़वा महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार

Updated:
विज्ञापन
पूजा अर्चना करते भक्त गन | Prabhat Khabar Network

पूजा-अर्चना करते भक्तगण

सावन माह की पहली सोमवारी पर भक्तों ने श्री बुढ़वा महादेव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक किया. सुबह से देर शाम तक 'हर-हर महादेव' के जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय रहा.

विज्ञापन

Gaya Ji Sawan Somwari: सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री श्री 1008 श्री बुढ़वा महादेव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. अहले सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा.

गंगाजल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर की पूजा

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, आक, पुष्प और फल अर्पित कर सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली तथा देश-प्रदेश के कल्याण की कामना की. मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं.

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

मंदिर परिसर में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और युवाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे. "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

Also Read: Bankipur By Election Result: बांकीपुर का फैसला आज, एक सीट का चुनाव, दूर तक जाएगा राजनीतिक मैसेज


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन