गया जी : टिकारी बिस्कोमॉन गोदाम पर खाद के लिए उमड़ी भारी भीड़, धक्का-मुक्की और ईंट-पत्थर चलने से मची अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन

खाद के लिये किसानों की लंबी कतार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के टिकारी प्रखंड में खाद की भारी किल्लत के चलते किसानों का गुस्सा भड़क उठा. बिस्कोमॉन गोदाम पर उमड़ी भीड़ में धक्का-मुक्की और ईंट-पत्थर चलने की घटना से अफरा-तफरी मच गई. प्रशासन ने मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में खाद वितरण का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

गया जी के टिकारी प्रखंड परिसर स्थित बिस्कोमॉन भवन के गोदाम पर खाद लेने के लिए दूर-दराज के विभिन्न गांवों से किसान पहुंचे. खाद लेने के लिए किसानों की काफी भीड़ जुटी, खाद न मिलने पर किसानों का सब्र का बांध टूट पड़ा, क्योंकि सुबह से ही खाद लेने के लिए महिला, पुरुष व युवा किसान लाइन में लगे थे.

विज्ञापन

धक्का-मुक्की और ईंट-पत्थर चलने से अफरा-तफरी

अचानक से धक्का-मुक्की शुरू हो गई. किसान आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते ईंट-पत्थर तक चले, थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान खाद वितरण कर रहे कर्मी गोदाम बंद कर भाग निकले.

पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार को होगा खाद का वितरण

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. अधिकारी का कहना है कि मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण किया जाएगा.

Also Read : गया जी : डोभी नगर पंचायत में ईओ डॉ. विमल कुमार को श्रद्धांजलि, आरोपित चालक पर स्पीडी ट्रायल की उठी मांग


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन