गया जी : डुमरिया में 12 साल से फरार नक्सली गिरफ्तार, छकरबंधा पुलिस और STF ने की संयुक्त कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में नक्सली | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के डुमरिया में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 2013 के नक्सली मामले में फरार अजीम अंसारी गिरफ्तार किया गया. छकरबंधा गांव से हुई गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : इमामगंज पुलिस अनुमंडल अंतर्गत छकरबंधा थाना पुलिस ने एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक फरार नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार नक्सली की पहचान छकरबंधा गांव निवासी अजीम अंसारी के रूप में हुई है. वह वर्ष 2013 के एक नक्सली मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था.

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर घर में छापेमारी

एसएसपी सुशील कुमार के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, जिले में नक्सलियों एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में दो अगस्त को छकरबंधा थानाध्यक्ष शमशेर आलम को गुप्त सूचना मिली कि फरार नक्सली अजीम अंसारी अपने घर आया हुआ है. सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छकरबंधा थाना पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छकरबंधा गाँव में छापेमारी की.

भागने की कोशिश के दौरान घेराबंदी कर पकड़ा गया

पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति घर से निकलकर भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल की मदद से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. पूछताछ में उसने अपनी पहचान अजीम अंसारी के रूप में बताई.

वर्ष 2013 के मामले में चल रहा था फरार

पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2013 को डुमरिया थाना क्षेत्र में अज्ञात नक्सलियों द्वारा एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. अनुसंधान के दौरान इस कांड में अजीम अंसारी की संलिप्तता सामने आई थी. गिरफ्तारी के डर से वह लगातार फरार चल रहा था.

पूर्व में तीन गिरफ्तार और 12 कर चुके हैं आत्मसमर्पण

बताया गया है कि इसी मामले में पूर्व में तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि पुलिस की लगातार दबिश के कारण 12 नक्सलियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था. फिलहाल गिरफ्तार अजीम अंसारी के आपराधिक इतिहास का भी सत्यापन किया जा रहा है.

Also Read : गया जी : डोभी नगर पंचायत में ईओ डॉ. विमल कुमार को श्रद्धांजलि, आरोपित चालक पर स्पीडी ट्रायल की उठी मांग


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन