बथानी के दो घरों में भीषण चोरी

Updated at : 05 Mar 2025 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
बथानी के दो घरों में भीषण चोरी

थाना क्षेत्र के बथानी निवासी एकराम मियां के घर में चोरों ने ताला तोड़कर सारा सामान साफ कर दिया. घर में ताला बंद था.

विज्ञापन

नीमचक बथानी.

थाना क्षेत्र के बथानी निवासी एकराम मियां के घर में चोरों ने ताला तोड़कर सारा सामान साफ कर दिया. घर में ताला बंद था. पूरा परिवार जयपुर रहता है. ग्रामीणों ने बताया कि घर में एक सामान चोरों ने नहीं छोड़ा. लाखों की संपत्ति चोरी कर ली. वहीं सरबहदा थाना क्षेत्र के गोवडीहा गांव निवासी यदुनंदन पंडित के घर में भी चोरों ने ताला तोड़कर सारा सामान चोरी कर लिया. पीड़ित के नजदीकी ने बताया कि चोरों के द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद कई संदूकों को पास कहीं कुएं में डाल दिया गया. घर का पूरा परिवार बाहर रहता है. सुबह ग्रामीणों ने देखा कि ताला टूटा हुआ है तो ग्रामीणों के द्वारा घर के मालिक को सूचना दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन