गया एयरपोर्ट के रास्ते नालंदा जायेंगी राष्ट्रपति, अभेद्य सुरक्षा की तैयारी

Updated at : 28 Mar 2026 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
गया एयरपोर्ट के रास्ते नालंदा जायेंगी राष्ट्रपति, अभेद्य सुरक्षा की तैयारी

नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 मार्च को बिहार आ रही हैं.

विज्ञापन

गया जी. नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 मार्च को बिहार आ रही हैं. उनके आगमन और प्रस्थान को लेकर गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा और प्रोटोकॉल की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं. वीवीआइपी विजिट को लेकर गया जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है. तय कार्यक्रम के अनुसार, 31 मार्च की सुबह राष्ट्रपति विशेष विमान से गया एयरपोर्ट पहुंचेंगी. यहां से वे वायुसेना के विशेष चॉपर के जरिये राजगीर के लिए उड़ान भरेंगी. दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के बाद राष्ट्रपति प्राचीन विश्व धरोहर स्थल नालंदा खंडहर का परिभ्रमण भी करेंगी. इसके बाद वे पुनः चॉपर से गया एयरपोर्ट लौटेंगी और यहां से विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली या अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो जायेंगी. शनिवार को पटना और नयी दिल्ली से आए एयरफोर्स के अधिकारियों ने गया एयरपोर्ट पर स्थानीय प्रशासन के साथ घंटों मंत्रणा की. बैठक में राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक के हर एक प्रोटोकॉल और अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये गये.

मौसम बिगड़ा, तो कारकेड से जायेंगी राजगीर

राष्ट्रपति के राजगीर जाने के लिए हेलीकॉप्टर प्राथमिक विकल्प है, लेकिन जिला प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से ””””””””प्लान बी”””””””” भी तैयार रखा है. अगर किसी कारणवश या मौसम में अचानक बदलाव के चलते चॉपर उड़ान नहीं भर पाता है, तो राष्ट्रपति को सड़क मार्ग से राजगीर ले जाया जायेगा. इसके लिए उनका विशेष कारकेड पूरी तरह मुस्तैद रखा गया है और सड़क मार्ग की सुरक्षा का भी पुख्ता ब्लू-प्रिंट तैयार कर लिया गया है.

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन