आत्मशक्ति बढ़ाने के लिए बीके शिवानी की ये आदतें जरूर अपनाएं

Updated at : 29 Mar 2026 12:03 AM (IST)
विज्ञापन
BK Shivani Quotes on Self-Empowerment

डिजिटल डिटॉक्स टिप्स

माफ करना, सेवा और मेडिटेशन जैसी सरल आदतों से कैसे बढ़ाएं अपनी आत्मशक्ति? बीके शिवानी के ये आसान और असरदार टिप्स आपकी जिंदगी को बना सकते हैं खुश, शांत और सफल.

विज्ञापन

BK Shivani Quotes on Self-Empowerment: सिस्टर बीके शिवानी ने आत्मशक्ति (Soul Power) बढ़ाने के लिए माफी, सेवा, अनुशासित जीवनशैली और आध्यात्मिक अभ्यास को जीवन का आधार बताया है. उनके अनुसार हमारी ऊर्जा बड़े दुखों से नहीं, बल्कि रोज की छोटी-छोटी बातों, गुस्से और मन में रखी शिकायतों से कम होती है. यदि व्यक्ति माफ करना सीख ले, सेवा का भाव अपनाए और सही जीवनशैली अपनाए, तो मानसिक शांति, खुशी और सफलता अपने आप बढ़ने लगती है. आत्मशक्ति मजबूत होने से व्यक्ति परिवार और समाज दोनों को मजबूत बना सकता है

आत्मशक्ति (सेल्फ पावर) को कैसे बढ़ाएं? (How to Increase Soul Power)

1. रोज माफ करना सीखें

छोटी-छोटी बातों को मन में रखने से मन कमजोर होता है. माफ करना दूसरों के लिए नहीं, खुद की शांति के लिए जरूरी है.

2. सेवा को जीवन का हिस्सा बनाएं

सेवा सिर्फ दान नहीं, बल्कि हर जगह लोगों की मदद करना है. सेवा से दुआएं मिलती हैं और जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है.

3. अहंकार कम करें, विनम्र रहें

अहंकार आत्मशक्ति को कम करता है, जबकि विनम्रता व्यक्ति को अंदर से मजबूत बनाती है.

4. सही समय पर सोना है सबसे जरूरी

जल्दी सोना, सोने से पहले मोबाइल और टीवी से दूरी बनाना मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है.

5. डिजिटल डिटॉक्स अपनाएं

सुबह उठते ही फोन न देखें. दिन की शुरुआत सकारात्मक विचारों से करें.

यह भी पढ़ें: असली पर्सनैलिटी चेहरे से नहीं, आत्मा की शुद्धता से बनती है – बीके शिवानी

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola