असली पर्सनैलिटी चेहरे से नहीं, आत्मा की शुद्धता से बनती है – बीके शिवानी

बीके शिवानी से जानें पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के मुख्य टिप्स
बीके शिवानी का यह प्रेरणादायक संदेश बताता है कि असली पर्सनैलिटी शुद्धता और आत्मिक गुणों से बनती है.
BK Shivani Quotes on Personality Development: जीवन को बदलने के लिए किसी चमत्कार का इंतजार करने की जरूरत नहीं होती. भगवान हमें सीधे सब कुछ बदलकर नहीं देते, बल्कि सही ज्ञान और सही रास्ता दिखाते हैं. जब हम उस ज्ञान को अपने जीवन में अपनाते हैं, अपनी सोच और आदतें बदलते हैं, तभी हमारे जीवन में सच में बदलाव आना शुरू होता है. असली बदलाव बाहर से नहीं, बल्कि हमारे अंदर से शुरू होता है.
बीके शिवानी से जानें पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के मुख्य टिप्स (BK Shivani Quotes on Personality Development)
- भगवान को ज्ञान का सागर कहा गया है, जो हमें सही रास्ता दिखाते हैं, लेकिन इस रास्ते पर चलना हमें खुद पड़ता है.
- जीवन में दुख से सुख और अशुद्धि से शुद्धता की यात्रा हमारे अपने प्रयास से होती है.
- शुद्धता आत्मा का मूल स्वभाव है – शांति, प्रेम, सुख और आनंद सब कुछ आत्मा की शुद्धता से ही आते हैं.
- व्यक्ति की सोच, व्यवहार, चेहरे के भाव और बॉडी लैंग्वेज उसकी आंतरिक स्थिति दिखाते हैं.
- असली पर्सनैलिटी डेवलपमेंट अंदर से होता है, बाहर से दिखावा करने से नहीं.
- एक अच्छा व्यक्ति सम्मान मांगता नहीं, बल्कि सबको सम्मान देता है – यही असली रॉयल पर्सनैलिटी है.
- लोगों के साथ मिलते समय वाइब्रेशन और ऊर्जा का आदान-प्रदान होता है, इसलिए नकारात्मक लोगों से भावनात्मक दूरी जरूरी है.
- मेडिटेशन से इंसान खुद को आत्मा समझकर अपने मूल गुणों को वापस ला सकता है.
यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही दोहराएं बीके शिवानी के ये 5 छोटे वाक्य, दिन बन जाएगा खुशियों भरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




