बिल नहीं देने पर बिजली विभाग की सामूहिक सजा, इमामगंज के दो टोलों में छाया अंधेरा

Updated at : 28 Mar 2026 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
बिल नहीं देने पर बिजली विभाग की सामूहिक सजा, इमामगंज के दो टोलों में छाया अंधेरा

बिजली बिल के बकायेदारों पर नकेल कसने के नाम पर इमामगंज विद्युत कार्यालय ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिससे ईमानदार उपभोक्ताओं को भी सजा भुगतनी पड़ रही है.

विज्ञापन

इमामगंज. बिजली बिल के बकायेदारों पर नकेल कसने के नाम पर इमामगंज विद्युत कार्यालय ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिससे ईमानदार उपभोक्ताओं को भी सजा भुगतनी पड़ रही है. विभाग ने बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए इमामगंज के दो टोलों की बिजली पूरी तरह काट दी है. हैरानी की बात यह है कि जिन चंद उपभोक्ताओं ने ईमानदारी से अपना बिल जमा किया था, विभाग ने उन्हें भी पड़ोसियों की गलती की सामूहिक सजा देते हुए अंधेरे में धकेल दिया है. इस पूरी कार्रवाई की पुष्टि करते हुए इमामगंज के जेइ सचिन कुमार ने बताया कि झिकटिया पंचायत के बदुरवा टोले में 30 कनेक्शन हैं, लेकिन केवल दो लोग ही नियमित बिजली बिल का भुगतान कर रहे थे. इसी तरह दुबहल पंचायत के पहाड़ीपर टोला में 30 कनेक्शनों में से मात्र तीन उपभोक्ता ही अपना बिल जमा कर रहे थे. जेइ के अनुसार, लगातार भारी बकाया रहने के कारण इन दोनों टोलों का मुख्य कनेक्शन ही काट दिया गया है. जेइ ने चेतावनी दी है कि प्रखंड के करीब दो दर्जन अन्य गांवों और टोलों में भी स्थिति बेहद चिंताजनक है. अगर एक-दो दिनों के भीतर इन जगहों पर बकाया राशि जमा नहीं की गयी, तो वहां की बिजली आपूर्ति भी ठप कर दी जायेगी. जिन गांवों को अल्टीमेटम दिया गया है, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

इन 24 गांवों व टोलों पर लटकी है तलवार

कुजेसर पंचायत: मुस्लिम टोला, अमौनी

नौडीहा पंचायत: बिंधुआ, संग्रामपुर, बहुआरा

छकरबंधा पंचायत: सलैया, विनैका, बेला, किशुनीचक, पुरुषोत्तमपुर, चपराझिकटिया पंचायत: टनकवार, परसिया, पटेल टोला

दुबहल पंचायत: हनुमान मंदिर, टांड़पर

सिद्धपुर पंचायत: नीमा, रोधा, बतसपुर

चुआबार पंचायत: कुनकराई, जलवार, कोचया

अन्य: लावाबार का बेलवार, बभनडीह का ढीवर

पूरा पैसा दो, तभी जलेगा बल्ब

जेइ सचिन कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि कटी हुई बिजली तभी वापस जोड़ी जायेगी जब बकाया राशि का भुगतान होगा. साथ ही, ग्रामीणों को यह सामूहिक गारंटी भी देनी होगी कि वे भविष्य में समय पर बिजली बिल जमा करेंगे.

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन