Sony Bravia 3 II लॉन्च: जानें 2026 के टीवी लाइनअप में इसे क्या बनाता है खास

Sony Bravia 3 II (Photo: Sony Electronics)
Sony ने 2026 में Bravia 3 II लॉन्च किया, जो बड़े 100 इंच तक की स्क्रीन और प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है. XR Processor, 4K 120Hz और फुल HDMI 2.1 इसे गेमिंग और हाई-क्वालिटी देखने के लिए परफेक्ट बनाते हैं.
Sony ने अपने 2026 TV लाइनअप में नया Bravia 3 II ग्लोबली लॉन्च कर दिया है. इसमें आपको 100 इंच तक की बड़ी स्क्रीन का ऑप्शन मिलता है. साथ ही कंपनी के महंगे Bravia TVs में मिलने वाले कुछ शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Sony का पावरफुल XR Processor दिया गया है, जो पिक्चर क्वालिटी को और बेहतर बनाता है. गेमिंग के शौकीनों के लिए भी यह टीवी काफी दमदार है, क्योंकि इसमें 4K 120Hz सपोर्ट और सभी पोर्ट्स पर फुल HDMI 2.1 बैंडविड्थ मिलती है.
Sony Bravia 3 II के फीचर्स
इसमें 120Hz वाला 4K DLED पैनल दिया गया है, जो स्मूद और शार्प विजुअल एक्सपीरियंस देता है. सबसे बढ़िया बात ये है कि इसमें चार फुल-बैंडविड्थ HDMI 2.1 पोर्ट्स मिलते हैं. यानी आप एक साथ कंसोल, साउंडबार और दूसरे डिवाइसेस आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं. स्क्रीन साइज की बात करें तो ये टीवी 100 इंच तक आता है, जिससे साफ दिखता है कि Sony अब मिड-रेंज सेगमेंट में भी बड़े स्क्रीन वाले टीवी को प्रमोट कर रहा है.
इसका एक और बड़ा हाइलाइट XR Processor है. यह आमतौर पर Sony के प्रीमियम टीवी में देखने को मिलता है. ये प्रोसेसर सीन के हिसाब से पिक्चर को ऑप्टिमाइज करता है, यानी हर फ्रेम को अलग तरीके से बेहतर बनाता है. इस TV में कुछ खास सॉफ्टवेयर फीचर्स हैं जैसे XR Triluminos Pro और AI Upscaling, जो कलर को और ज्यादा सटीक और क्लियर बनाते हैं. इसका फायदा आपको खासकर लो-रिजॉल्यूशन स्ट्रीमिंग कंटेंट देखने में मिलेगा.
गेमिंग और मूवीज के लिए भी ये टीवी फुल्ली तैयार है. इसमें ALLM (Auto Low Latency Mode), VRR (Variable Refresh Rate) और Auto HDR Tone Mapping जैसे फीचर्स हैं, जो स्क्रीन टीयरिंग कम करते हैं और हाईलाइट्स-शैडोज की डिटेल्स बेहतर बनाते हैं. इसमें Local Dimming नहीं है क्योंकि यह Direct LED पैनल है. लेकिन आप Dolby Vision, HDR10 और HLG जैसी स्टैंडर्ड HDR सपोर्ट और ऑडियो के लिए Dolby Atmos और DTS:X पाएंगे.
कनेक्टिविटी और स्मार्ट फीचर्स में आपको 2 USB पोर्ट, Wi-Fi 6E, Apple AirPlay, Apple HomeKit, Bluetooth 5.3, LAN पोर्ट, X-Balanced स्पीकर्स, Netflix Calibrated Mode और eARC सपोर्ट मिल जाता है. ऑपरेटिंग सिस्टम Google TV है, जिसमें Gemini AI का मजा भी है.
कीमत और उपलब्धता
Sony का नया Bravia 3 II टीवी दुनिया भर में लॉन्च हो चुका है और धीरे-धीरे 2026 में अलग-अलग मार्केट्स में उपलब्ध होगा. भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है.
कीमत की बात करें तो ग्लोबल रेंज कुछ इस तरह है:
- 43 इंच: $599 (करीब ₹57,000)
- 55 इंच: $799 (करीब ₹76,000)
- 65 इंच: $899 (करीब ₹85,000)
- 100 इंच: $3,099 (करीब ₹3,00,000)
यह भी पढ़ें: 40 और 43-इंच टीवी में कौन सा खरीदें? डिटेल में समझिए सिर्फ 3 इंच का फर्क
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










