Gaya News : कार्य में अनियमितता बरतनेवाले तीन आवास सहायक निलंबित

Updated at : 01 Mar 2025 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : कार्य में अनियमितता बरतनेवाले तीन आवास सहायक निलंबित

फतेहपुर प्रखंड में पूर्व पदस्थापित तीन आवास सहायक पर शनिवार को कार्रवाई हुई.

विज्ञापन

फतेहपुर. फतेहपुर प्रखंड में पूर्व पदस्थापित तीन आवास सहायक पर शनिवार को कार्रवाई हुई. उपविकास आयुक्त ने शनिवार को राजेश कुमार, प्रभात कुमार व उदय कुमार को नियोजन से बर्खास्त कर दिया. तीनों फिलहाल दूसरे प्रखंड में योगदान दे रहे थे. डीआरडीए निदेशक ने बताया कि फतेहपुर में योगदान के दौरान तीनों के द्वारा आवास योजना में भारी पैमाने पर अनियमितता बरती गयी थी. इसकी शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की गयी. जांच में इनके द्वारा कार्य में लापरवाही, लाभुकों के चयन में अनियमितता, एक ही परिवार को दोबारा लाभ देने व अन्य शिथिलता बरतने के आरोप सही पाया गया. आरोप के आलोक में उप विकास आयुक्त ने फतेहपुर प्रखंड में पूर्व में पदस्थापित आवास सहायकों को नियोजन से बर्खास्त कर दिया है. फिलहाल राजेश कुमार टिकारी, प्रभात कुमार शेरघाटी व उदय कुमार डोभी में योगदान दे रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन