ePaper

बोधगया सीओ के खिलाफ आंदोलन करेगा हम

Updated at : 06 May 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
बोधगया सीओ के खिलाफ आंदोलन करेगा हम

हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता नंदलाल मांझी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि बोधगया के सीओ ने उनके साथ व बाराचट्टी विधायक के प्रतिनिधि के साथ अभद्रता की है.

विज्ञापन

बोधगया.

हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता नंदलाल मांझी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि बोधगया के सीओ ने उनके साथ व बाराचट्टी विधायक के प्रतिनिधि अजय गुप्ता के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गरिमा के खिलाफ टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़ी समस्याओं को लेकर उनके पास जाने पर आपत्तिजनक शब्द से संबोधित करते हैं व उल्टी-सीधी बातें कहते हैं. उन्होंने कई उदाहरण के हवाले से कहा कि इस संबंध में सांसद सह केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी व बाराचट्टी की विधायक ज्योति मांझी ने भी वरीय अधिकारी सहित विभाग के सचिव व संबंधित मंत्री से शिकायत की है. लेकिन, अब तक बोधगया सीओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी है. उन्होंने आरोप लगाया कि बोधगया के सीओ अपने कार्यालय में कम ही समय देते हैं. उन्होंने कहा कि अगर सीओ की मनमानी पर अंकुश नहीं लगा तो पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALENDRA PRATAP SINGH

लेखक के बारे में

By KALENDRA PRATAP SINGH

KALENDRA PRATAP SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन