निरंजना नदी पर बनेगा बहुप्रतीक्षित पुल, 25 किमी घट जाएगी बोधगया की दूरी, पटना जाना भी होगा आसान…

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करतीं विधायक ज्योति मांझी

जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होती नजर आ रही है. लाडू और कोसला गांव के बीच निरंजना नदी पर बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

Gaya News: (मोहनपुर से संदीप कुमार) जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होती नजर आ रही है. लाडू और कोसला गांव के बीच निरंजना नदी पर बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है. पुल निर्माण पूरा होने के बाद मोहनपुर से अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बोधगया तक की दूरी काफी कम हो जाएगी. इससे छात्रों, किसानों, मरीजों और आम लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

निर्माण स्थल पहुंचीं विधायक ज्योति देवी

मंगलवार को बाराचट्टी विधायक ज्योति देवी निर्माण स्थल पर पहुंचीं और पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और संवेदक को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. विधायक ज्योति देवी ने कहा कि यह पुल केवल दो गांवों को जोड़ने वाला ढांचा नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास का नया मार्ग बनेगा . उन्होंने कहा कि पुल बनने से क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा.

बोधगया की दूरी घटकर होगी लगभग 25 किलोमीटर

विधायक ने बताया कि पुल निर्माण के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 के बाराचट्टी प्रखंड क्षेत्र के सुलेबटा से बोधगया की दूरी लगभग 25 किलोमीटर रह जाएगी. इससे मोहनपुर प्रखंड का सीधा संपर्क बोधगया से स्थापित होगा और लोगों का सफर पहले से अधिक आसान और सुरक्षित बनेगा.

बरसात में नहीं झेलनी पड़ेगी परेशानी

उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में नदी पार करने में ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. पुल निर्माण के बाद छात्रों, किसानों, मरीजों और आम ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन सुगम हो जाएगा. विधायक ने कहा कि इस मार्ग पर पड़ने वाले सैकड़ों बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार और व्यवसाय के नए अवसर भी पैदा होंगे . साथ ही क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास भी तेजी से होगा.

पटना तक पहुंचना भी होगा आसान

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर गांव और टोले को मुख्यधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है. पुल निर्माण पूरा होने के बाद मोहनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए राजधानी पटना तक पहुंच भी पहले की तुलना में अधिक आसान हो जाएगी.

Also Read: गया के कुबड़ी गांव में भीषण आग से तबाही, महिला की झुलसकर दर्दनाक मौत, गांव में मची चीख-पुकार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन