विधायक ज्योति देवी के काफिले पर हमला मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपितों की तस्वीर

जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में बाराचट्टी की एनडीए विधायक ज्योति देवी पर हुए कथित हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मंगलवार को छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Gaya News: (मोहनपुर से संदीप कुमार) जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में बाराचट्टी की एनडीए विधायक ज्योति देवी पर हुए कथित हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मंगलवार को छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है. विधायक पर काफिला रोककर जानलेवा हमला, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया गया है . घटना के बाद इलाके में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम में जाने के दौरान रोका गया विधायक का काफिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रविवार को बाराचट्टी विधायक ज्योति देवी अपने अंगरक्षकों के साथ मोहनपुर के गंभीरा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं . इसी दौरान मोहनपुर थाना क्षेत्र के गंभीरा गांव में उनके काफिले को रोक दिया गया. विधायक की ओर से आरोप लगाया गया कि काफिला रोककर उनके साथ गाली-गलौज की गई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया . साथ ही जानलेवा हमला करने की भी कोशिश की गई . मामले को लेकर मोहनपुर थाना में कांड संख्या 202/26 दर्ज किया गया है .

सात नामजद समेत 15-20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज .

पुलिस ने मामले में सात नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया है . घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित जांच शुरू की गई. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है . वहीं अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है . घटना के बाद इलाके में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं.

6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोहनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार और पुलिस टीम ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान चलाकर छह आरोपितों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में पलटू यादव उर्फ विकास कुमार, सुनील कुमार, नीरज यादव, हृदय कुमार उर्फ मिट्ठू, योगेंद्र यादव और विक्रम ठाकुर शामिल हैं . सभी आरोपी मोहनपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं.

Also Read: गया में युवक ने पंखे से लटक कर दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन