महिला चौकीदार को झांसा देकर बनाया यौन संबंध

एक महिला चौकीदार को शादी का झांसा देकर युवक ने यौन संबंध बनाया और बाद में विवाह से मुकर गया. इस मामले में स्थानीय थाने में पीड़िता द्वारा मामला दर्ज करवाया गया है.
वजीरगंज. एक महिला चौकीदार को शादी का झांसा देकर युवक ने यौन संबंध बनाया और बाद में विवाह से मुकर गया. इस मामले में स्थानीय थाने में पीड़िता द्वारा मामला दर्ज करवाया गया है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. वहीं दुष्कर्म के प्रयास के एक अन्य मामले में भी एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़िता के बयान अनुसार युवक उससे शादी करने का वादा कर शारीरिक संबंध बनाया तथा बाद में मुकर गया, तब पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में आरोपित के विरुद्ध आवेदन दिया, जिसपर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं दुष्कर्म के प्रयास में एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपितों में अतरी थाना क्षेत्र का पिंटू कुमार व तरवां बेलदारी का सूरज कुमार शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




