गुनेरी के मछली व्यापारी की सड़क दुर्घटना में मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jun 2024 11:00 PM
गुरुआ थाना क्षेत्र के गुनेरी गांव निवासी 40 वर्षीय लालमोहन चौधरी की मौत बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में हो गयी. इनके मौत की खबर मिलते ही गुनेरी गांव में मातम पसर गया है.
गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के गुनेरी गांव निवासी 40 वर्षीय लालमोहन चौधरी की मौत बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में हो गयी. इनके मौत की खबर मिलते ही गुनेरी गांव में मातम पसर गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए गुनेरी पंचायत के मुखिया पति राम प्यारे पासवान ने बताया कि मृतक लालमोहन चौधरी बाइक से शेरघाटी की ओर से गुनेरी अपने घर आ रहे थे कि चंडी स्थान के समीप जीटी रोड पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से उनकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. उन्होंने बताया कि मृतक के दो लड़के व तीन लड़कियां हैं. दिन भर घूम-घूमकर मछली आदि का व्यापार कर घर चलाते. इनकी मौत से पूरे परिवार के बीच आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोग व परिजनों के बीच चिंता बनी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










