टनकुप्पा में आकाशीय बिजली का कहर, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

Updated:
विज्ञापन
gaya news

सांकेतिक तस्वीर

Gaya Ji News: गयाजी जिले के टनकुप्पा प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की शाम आकाशीय बिजली (बज्रपात) की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय युवा किसान हृदय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

Gaya Ji News (टनकुप्प्पा से धर्मपाल सिंह की रिपोर्ट):
प्रखंड क्षेत्र के टनकुप्पा गांव में सोमवार की शाम बज्रपात होने से एक युवा किसान की असामयिक मौत हो गई. इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. मृतक की पहचान कुशवाहा टोला टनकुप्पा निवासी 30 वर्षीय हृदय कुमार के रूप में की गई है, जो विजय प्रसाद के पुत्र थे. वह पेशे से किसान थे और दिन-रात खेती-बारी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे.

शाम को खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा, मौके पर ही थमी सांसें

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, हृदय कुमार सोमवार की शाम करीब 4:50 बजे अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे. इसी दौरान मौसम का मिजाज अचानक पूरी तरह बदल गया और आसमान में काले बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश शुरू हो गई. जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक तेज गर्जना के साथ सीधे हृदय के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई और वह उसकी चपेट में आ गए. आसपास के खेतों में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिजली गिरते ही हृदय खेत में अचेत होकर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट चुकी थी सांस की डोर, परिजनों में मचा कोहराम

बज्रपात की यह खौफनाक आवाज सुनकर और घटना को देखकर आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीण तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे. आनन-फानन में इस बात की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई. ग्रामीण और परिजन मिलकर हृदय कुमार को तुरंत उठाकर टनकुप्पा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने गहन जांच के बाद उन्हें आधिकारिक रूप से मृत घोषित कर दिया.

अनाथ हुए छोटे-छोटे बच्चे, पूरे गांव की आंखें हुईं नम

हृदय कुमार की मौत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, पूरे परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. मृतक की पत्नी, छोटे-छोटे बच्चों, बूढ़े मां-पिता एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. घर के इकलौते कमाऊ सदस्य के चले जाने से परिवार के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है. इस दुखद हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण ढांढस बंधाने मृतक के घर पहुंच रहे हैं. पूरे गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है और हर आंख नम दिखाई दे रही है.

Also Read: औरंगाबाद में गैस की कालाबाजारी के खिलाफ फूटा गुस्सा, NH-139 पर सिलेंडर रखकर लोगों ने किया चक्का जाम

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन