यात्रियों के लिए खुशखबरी! बिहार के इस स्टेशन से होते हुए गुरजेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

Updated at : 21 Aug 2025 12:38 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Special Train: त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हए रेलवे ने धनबाद और यशवंतपुर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन 23 अगस्त से 27 दिसंबर तक हर शनिवार को यशवंतपुर से और 25 अगस्त से 29 दिसंबर तक हर सोमवार धनबाद से चलेगी. यह ट्रेन गोमो गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होते हुए गुजरेगी.

विज्ञापन

Special Train: पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उनकी सुविधा के लिए रेलवे ने गोमो-गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-प्रयागराज छिवकी-इटारसी-नागपुर के रास्ते धनबाद और यशवंतपुर के बीच एक जोड़ी पूजा विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है.

23 अगस्त से चलेगी ट्रेन

यशवंतपुर-धनबाद-यशवंतपुर एक्सप्रेस विशेष ट्रेन यशवंतपुर से 23 अगस्त से 27 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को और धनबाद से 25 अगस्त से 29 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

यहां जानिए रूट

बता दें कि यशवंतपुर-धनबाद एक्सप्रेस विशेष ट्रेन यशवंतपुर से शनिवार को सुबह 07:30 बजे प्रस्थान कर सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ और गोमो रुकते हुए धनबाद पहुंच जाएगी. वापसी के दौरान, धनबाद-यशवंतपुर एक्सप्रेस विशेष ट्रेन धनबाद से सोमवार की रात 20:45 बजे प्रस्थान कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रुकते हुए बुधवार की रात यशवंतपुर पहुंचेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में अब यात्रियों को आधुनिक डिजिटल टीवी से मिलेगी ट्रेनों की जानकारी, इतने स्टेशनों पर होगी नई व्यवस्था

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन