Gaya News : अगले हफ्ते चार व पांच नंबर प्लेटफॉर्म से शुरू होगा ट्रेनों का परिचालन

Updated at : 01 Mar 2025 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : अगले हफ्ते चार व पांच नंबर प्लेटफॉर्म से शुरू होगा ट्रेनों का परिचालन

Gaya News : गया रेलवे स्टेशन स्थित चार और पांच नंबर प्लेटफॉर्म का प्रारंभिक स्तर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. मेगा ब्लॉक को छह मार्च से हटा लिया जायेगा.

विज्ञापन

गया. गया रेलवे स्टेशन स्थित चार और पांच नंबर प्लेटफॉर्म का प्रारंभिक स्तर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. मेगा ब्लॉक को छह मार्च से हटा लिया जायेगा. मेगा ब्लॉक हटाये जाने के बाद अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर जानेवाली ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो जायेगा. वहीं गया-पटना रेलखंड पर चलनेवाली चार पैसेंजर व गया-किऊल रेलखंड पर चलनेवाली दो पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन छह मार्च के बाद शुरू कर दिया जायेगा. हालांकि, अभी तक रेलवे अधिकारियों की ओर से आदेश जारी नहीं किया गया है. सूत्रों ने बताया कि छह मार्च के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से शुरू हो जायेगा, ताकि होली में आने-जानेवाले लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े. चार और पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर लगभग कामकाज पूरा होनेवाला है. तेजी से विकास का काम किया जा रहा है. स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने बताया कि छह मार्च के बाद चाकंद रेलवे स्टेशन से खुलनेवाली पैसेंजर ट्रेनें गया रेलवे स्टेशन से ही खुलेंगी. इससे रेलयात्रियों को आसानी होगी. प्लेटफॉर्म पर लाइट, लंबाई-चौड़ाई के साथ-साथ नये शेड लगा दिये गये हैं. बदला दोनों प्लेटफॉर्म का रूप चार और पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर 21 जनवरी से लेकर छह मार्च तक मेगा ब्लॉक को लेकर विकास का काम तेजी से किया जा रहा है. दोनों प्लेटफॉर्म पर लाइट, लंबाई-चौड़ाई व ऊंचाई के साथ-साथ विस्तारीकरण किया गया है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि एक बार ट्रायल किया जायेगा. बोगियों में विशेष प्रकार के ब्रेक और सस्पेंशन सिस्टम की जांच की जायेगी. जांच करने के बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन