गया में रांची जा रही बस ने ट्रक में मारी टक्कर, कई यात्री घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा?

Published by :Sakshi kumari
Published at :11 May 2026 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
Passenger Bus Bound for Ranchi Collides with Truck

यात्री बस ने ट्रक में मारी टक्कर

जिले के आमस थाना क्षेत्र में देर रात भीषड़ सड़क हादसा हो गया है. आमस थान क्षेत्र में राजापुल के समीप जीटी रोड के उतरी लेन पर एक यात्री बस की टक्कर ट्रक से हो गई. यात्री बस का नाम मगध बताया जा रहा है.

विज्ञापन

Gaya News: (गया से एस अली) बिहार के गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में देर रात भीषड़ सड़क हादसा हो गया है. आमस थान क्षेत्र में राजापुल के समीप जीटी रोड के उतरी लेन पर एक यात्री बस की टक्कर ट्रक से हो गई.

यात्री बस ने ट्रक में मारी टक्कर

यात्री बस का नाम मगध बताया जा रहा है. दुर्घटना में बस में सवार कई यात्री मामूली रुप से घायल हो गए हैं. जिनका एनएचएआई के डॉ. अन्नू व डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह ने प्राथमिक इलाज किया.

कैसे हुआ हादसा

डॉक्टरों ने बताया कि इलाज के बाद घायलों की स्थिति में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज दिया गया. बताया जाता है कि पीरो से रांची जा रही बस का संतुलन अचानक बिगड़ गया और आगे जा रही ट्रक में पीछे से टकरा गई.

स्थानीय लोगों ने की मदद

बस का अगला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. इधर ट्रक से हुई टक्कर के बाद बस में सवार पैसेंजरों में अफरातफरी का माहौल बन गया. घटना को देख स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और सहायता में जुट गए. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पैसेंजरों को दूसरी बस मंगवाकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है.

Also Read: गया में सुगम हुआ सफर,तीन प्रखंडों को जोड़ने वाला पुल बना हजारों ग्रामीणों का सहारा

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत बिहार के चर्चित चैनलों में से एक News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन